HomeUncategorizedवाराणसी में आज रात से जारी होगा रूट डायवर्जन: सावनभर मैदागिन-गोदौलिया नहीं...

वाराणसी में आज रात से जारी होगा रूट डायवर्जन: सावनभर मैदागिन-गोदौलिया नहीं चलेंगे वाहन,60 घंटे चांदपुर-मोहनसराय नहीं चलेंगे आम वाहन

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

सावन के सोमवार के मद्देनजर ट्रैफिक विभाग ने प्रतिबंध एवं डायवर्जन जारी किया है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि मालवाहकों के नो एंट्री का समय शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार भोर तक जारी रहेगा। यह सावन में हर सप्ताह लागू होगा। इसके अलावा भारी वाहनों के शहर के बाहर के लिए रूट तय किया गया है।

सीमावर्ती जनपदों से आने वाले सभी बड़े वाहनों का प्रवेश शनिवार रात से नहीं हो सकेगा। सब्जी, फल एवं दूध के वाहनों को नहीं रोका जाएगा। गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज तथा भदोही से वाराणसी नगर होकर आवागमन करने वाली सभी बसें, ट्रक आदि बड़े वाहन रिंग रोड एवं एनएच-19 से आवागमन कर सकेंगे। बड़े वाहन तथा आवश्यकतानुसार छोटे वाहनों का आवागमन रिंग रोड से कराया जाएगा.

सवारी वाहनों के लिए निर्धारित रूट

  • प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र तथा चंदौली से आने वालीं रोडवेज बसें एनएच 19 से रखौना ओवरब्रिज से रिंगरोड होते हरहुआ से शहर में प्रवेश करेंगी तथा इसी मार्ग से वापस जाएंगी। गाजीपुर आजमगढ़, जौनपुर से आने वाली रोडवेज बसें हरहुआ से गिलट बाजार-शिवपुर चुंगी तिराहा-फुलवरिया-लहरतारा चौराहा से कैंट बस स्टेशन जाएंगी।
  • प्रयागराज से वाराणसी आने वाले हल्के सवारी वाहन निर्धारित दाहिनी लेन से कछवांरोड, राजातालाब, मोहनसराय बाईपास से अमरा-अखरी से नीचे उतरकर चितईपुर, भिखारीपुर, बरेका गेट के सामने से ककरमत्ता ओवरब्रिज के नीचे से मंडुवाडीह स्टेशन के सामने तक आ सकेंगे। इसी मार्ग से जाएंगे।
  • गोलगड्डा तिराहा-चौकाघाट लकड़ी मंडी-जगतगंज तिराहा-लहुराबीर-कबीरचौरा-मैदागिन विशेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा तक.

लहुराबीर से जयसिंह चौराहा-मलदहिया-साजन तिराहा-सिगरा-रथयात्रा-महमूरगंज-मंडुवाडीह चौराहा से भिखारीपुर तक.

लंका से

नरिया-सुंदरपुर-भिखारीपुर-बरेका-मंडुवाडीह-लहरतारा से कैंट रेलवे स्टेशन तक.

  • लहरतारा से चांदपुर तक.

अंधरापुल से नंदेसर-मिंट हाउस तिराहा-आंबेडकर चौराहा-जेपी मेहता-दैत्रावीर-भोजूबीर से गिलट बाजार तक.

  • चौकाघाट से ताड़ीखाना-मकबूल आलम रोड-खजुरी तिराहे से दाहिने पांडेयपुर तक.
  • 60 घंटे चांदपुर-मोहनसराय नहीं चलेंगे आम वाहन

चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक कांवर वाहन के अतिरिक्त किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा। वहीं सामान्य दिनों में भारी वाहनों के अतिरिक्त अन्य सामान्य वाहन का संचालन हो सकेगा। वाराणसी सीमा गुड़िया बार्डर, रखौना अंडरपास, राजातालाब, मोहनसराय, मोढ़ेला तिराहा तथा चांदपुर चौराहा तक बाईं लेन कावंरियों के लिए पूरे श्रावण सुरक्षित रहेगी.

सावनभर मैदागिन-गोदौलिया नहीं चलेंगे वाहन

एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि मैदागिन से गौदोलिया तक पूरे सावन कोई वाहन नहीं चलेंगे। जबकि शनिवार रात से सोमवार भोर तक बेनिया से रामापुरा- खारी कुआं से जंगमबाड़ी तक, गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक, पीडीआर लक्सा से रामापुरा तक वाहन नहीं चलेंगे.
ये बनाए गए पार्किंग स्थल

ट्रांसपोर्ट नगर, जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान, भास्कर पोखरा, एफसीआई गोदाम बरेका, मछोदरी पार्क, टाउनहाल पार्किंग, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने, क्वींस कॉलेज, राजकीय आईटीआई, संविवि वीसी आवास के पास, चित्रकूट रामलीला मैदान, लकड़ी मंडी, संविवि विवि, भैसासुर घाट पार्किंग, भदऊ चुंगी के पास रेलवे मैदान, नेशनल इंटर कॉलेज पीली कोठी, काशी रेलवे स्टेशन, लहरतारा में एनईआर मैदान, काशी विद्यापीठ, बड़ी कटिंग मेमेरियल स्कूल मिंट हाउस, छोटी कटिंग मेमोरियल स्कूल इंडिया होटल, सेंट मेरीज स्कूल के पास, नरिया से हैदराबाद गेट तक, बाबा कीनाराम आश्रम के सामने, सामने घाट से बाएं सनबीम स्कूल के पास, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान, द्वारिकाधीश मंदिर शंकुलधारा, सीएचएस स्कूल कमच्छा, गोदौलिया और बेनिया पार्किंग, जयनारायण इंटर कॉलेज, हवेलिया में सड़क पर, परमपुर अंडर पास के निकट.

हेल्पलाइन नंबर

7839856994, 7317202020

RELATED ARTICLES

Most Popular