HomeUncategorizedवाराणसी में युवती की फोटो वायरल करने की धमकी, FIR: इंस्टाग्राम पर...

वाराणसी में युवती की फोटो वायरल करने की धमकी, FIR: इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, मुलाकात में प्राइवेट फोटो खींची; गुजरात में करता है काम

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू / रिपोर्ट : सत्यम् गुप्ता

वाराणसी। चोलापुर थाने में एक युवती ने एक युवक पर निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक चौबेपुर थानाक्षेत्र का रहने वाला है और गुजरात में कार्य करता है। युवती के अनुसार उसकी मुलकात इंस्टाग्राम पर युवक संदीप पटेल से हुई थी। दोस्ती के बाद मुलाकात हुई थी और उसी दौरान उसने कई निजी फोटो ले लीं थीं जिन्हे अब वायरल करने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राइवेट जॉब करती है युवती

मामले के जांच अधिकारी एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया – चोलापुर थानाक्षेत्र की एक युवती वाराणसी शहर में प्राइवेट जॉब करती है। युवती के अनुसार इसी दौरान 10 महीना पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर चौबपुर थानाक्षेत्र के जयरामपुर के रहने वाले संदीप पटेल से हुई। जिसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हो गई ।

कई बार हुई मुलाकात, निकाली निजी फोटो

विदुष सक्सेना ने बताया – युवती ने अपनी तहरीर में बताया है – संदीप पटेल उससे मिलने उसके कार्यस्थल पर कई बार गया। इस दौरान उसने युवती के मोबाइल से उसकी निजी तस्वीरें अपने मोबाइल में ले लीं। कुछ दिन बाद इस बारे में जब युवती के घर वालों को पता चला तो उन्होंने युवती और संदीप को समझया और मिलने पर रोक लगा दिया।

अब गुजरात से कर रहा परेशान, दे रहा धमकी

युवती ने बताया – इसके बाद संदीप के घर वालों ने उसे गुजरात भेज दिया। वहां से अब संदीप लगातार फोन करके बात करने का दबाव दे रहा है। ऐसा न करने पर निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम और परिजनों को भेजने की धमकी दे रहा है। ऐसे में युवती ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जल्द होगी गिरफ्तारी

एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया – युवती की तहरीर पर चोलापुर थाने पर बीएनएस की धारा 352 और 351 के अलावा 67 आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular