चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
यूपी हेड : अजय लखमानी

वाराणसी। वाराणसी में मंगलवार की देर शाम अचानक मौसम बदल गया, जिससे तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली।
दिनभर की भीषण गर्मी और उमस के बाद आई इस आंधी ने लोगों को चौंका दिया, जिसके चलते लोगों का काम भी प्रभावित हुआ। धूल भरी आंधी के साथ हल्की – फुल्की बूंदाबादी भी हुई। वहीं मौसम के अचानक बदलने की वजह से लोगों को तपिश – गर्मी से राहत मिली है।



