HomeUncategorizedवाराणसी में दो पुलिसकर्मियों ने सिपाही को पीटाः सेना से रिटायर कॉन्स्टेबल...

वाराणसी में दो पुलिसकर्मियों ने सिपाही को पीटाः सेना से रिटायर कॉन्स्टेबल बोला- शराब पीकर गाली दे रहे थे, रोका तो मारपीट की

यूपी हेड : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : नवीन लालवानी

बनारस। वाराणसी के लंका थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार सिंह ने दो सीनियर सिपाहियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र भी दिया है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

सेना से रिटायर होकर यूपी पुलिस ज्वाइन की

कॉन्स्टेबल मनोज कुमार सिंह ने बताया- मैं साल 2019 में सेना से रिटायर हुआ। इसके बाद साल 2021 में यूपी पुलिस ज्वाइन किया। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद वाराणसी के लंका थाने में पोस्टिंग मिली है। बुधवार रात 9 बजे के बाद लंका थाने के दो सीनियर सिपाही भानु प्रताप और दुर्गेश ने मुझे थाने के पीछे फोन करके बुलाया।

देने लगे गाली, विरोध पर की मारपीट

कॉन्स्टेबल मनोज ने बताया- थाने के पीछे पहुंचने पर दुर्गेश और भानू दो चारपाई पर बैठे शराब पी रहे थे। वो मुझे देखते ही गंदी-गंदी गालियां देने लगे। मैंने कहा कि आप लोग सीनियर हैं, साहब गाली क्यों दे रहे हैं। इस पर दुर्गेश उठे और मेरी गर्दन पकड़कर मुझे गिरा दिया। इके बाद दोनों ने मिलकर मुझे मारना-पीटना शुरू कर दिया। वहां और लोग भी थे, जिन्होंने मुझे बचाया और उनसे छुड़ाया।

वीडियो बनाने पर फिर मारा

मनोज ने बताया कि इसके बाद मैंने कहा- आप लोगों ने मारा है, अब आप लोगों का वीडियो बनाऊंगा। मैं मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा तो एक बार फिर दोनों लोगों ने मुझे मारना शुरू कर दिया। किसी तरह वहां से बचकर मै भागा। इसके बाद मैंने थाना इंचार्ज लंका राजकुमार शर्मा को सब कुछ बताया और एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular