HomeUncategorizedवाराणसी में चलती ट्रक में लगी भीषण आगः टायर में धुंआ उठने...

वाराणसी में चलती ट्रक में लगी भीषण आगः टायर में धुंआ उठने के बाद लगी, फायर ब्रिगेड ने 45 मिनट में पाया काबू

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

Oplus_16908288

वाराणसी के लंका थानाक्षेत्र के सुंदरपुर चौराहे पर बीती रात चलती ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी फैल गयी। समय रहते चालक ने ट्रक से उतरकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के टायर से अचानक धुंआ उठने लगा था।
जिसके बाद आग लग गयी और उसने विकराल रूप ले लिया। फिलहाल सूचना पर तुरंत सड़क बंद करते हुए भेलूपुर फायर स्टेशन से एक दमकल की गाड़ी पहुंची और विकराल हो चुकी आग पर 45 मिनट में काबू पाया। ट्रक खाली था लेकिन उसके जलने से ट्रक मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
ट्रक जलकर खाक, 45 मिनट में बुझी आग

स्थानीय लोगों ने बताया – रात 12 बजे के बाद अचानक से सड़क से गुजर रहे ट्रक से धुंआ उठने लगा और फिर लपटें निकलने लगीं। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक से किसी तरह जान बचाकर कूद गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस और फायर स्टेशन को दी। मौके पर 20 मिनट में फायर सर्विस की एक गाड़ी पहुंची। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

फ़ायर ब्रिगेड ने आग बुझाना शुरू किया तो ट्रक के पार्ट टूटने लगे। क्योंकि आग ने लकड़ी के बने ट्रक के ढाले को अपनी चपेट में ले लिया था और उसके टायर भी जल रहे थे। फायर सर्विस की एक गाड़ी ने 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक ट्रक का 75 प्रतिशत हिस्सा जलकर ख़ाक हो चुका था।

ड्राइवर के अनुसार ट्रक खाली था लेकिन आग कैसे लगी यह नहीं पता चल सका है। ट्रक मालिक को फोन कर ड्राइवर ने घटना की जानकारी दी है। फिलहाल फायर सर्विस और पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रहे हैं।

Oplus_16908288

RELATED ARTICLES

Most Popular