HomeUncategorizedवाराणसी में गैस सिलेंडर धमाके से मकान क्षतिग्रस्तः सरायनंदन बजरडीहा में खाना...

वाराणसी में गैस सिलेंडर धमाके से मकान क्षतिग्रस्तः सरायनंदन बजरडीहा में खाना बनाते समय हादसा, महिला ने बच्चों को बचाया

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन बजरडीहा इलाके में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मकान में गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। उस समय घर में नाश्ता बनाया जा रहा था। सिलेंडर में आग लगते ही महिला अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल गई। इससे परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

परिवार के बाहर निकलने के कुछ देर बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर पहुंचे। धमाके से मकान का दरवाजा टूट गया और छत पर लगा टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया।

धमाके में घर का सामान जलकर हुआ खराब

पड़ोसियों के मुताबिक, कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। हादसे में फ्रिज, कूलर, पंखा और बर्तन समेत घर का ज्यादातर सामान जलकर खराब हो गया।

स्थानीय निवासी रुखसाना ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। घटना के बाद इलाके के लोग गैस सिलेंडर और चूल्हे के इस्तेमाल को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular