HomeUncategorizedवाराणसी में कोहरे से बढ़ी ठंड, 2 डिग्री गिरा तापमान: 15-17KM की...

वाराणसी में कोहरे से बढ़ी ठंड, 2 डिग्री गिरा तापमान: 15-17KM की रफ्तार से चल रहींहवाएं, हिमाचल से पश्चिमी विक्षोभ ने किया प्रवेश

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश कुमार वलेचा

वाराणसी। में पछुआ और कोहरे के चलते ठंड में इजाफा हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा 15-17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है, जिससे गलन भी बढ़ गई है। इससे जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह 6 बजे तक घने कोहरे के कारण दृश्यता केवल 100 मीटर थी। वहीं, बुधवार को मौसम सुबह से साफ रहा, लेकिन गलन बढ़ी।

मौसम वैज्ञानिक बोले- बनारस में पूरे सप्ताह घना कोहरा छाया रहेगा

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया-बनारस में पूरे सप्ताह घना कोहरा छा सकता है। हिमालय की ओर से आ रही हवाएं ठंड बढ़ाने के साथ नमी को भी कम कर रही हैं। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

ट्रेन और यात्रियों पर असर

घने कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों और विमानों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। सुबह घर से निकले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग रहे हैं।

ठंड और लंबी प्रतीक्षा के बीच सफर करना यात्रियों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं रह गया। प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों को देरी और अनिश्चितता के कारण ऊब और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है।

हवा की गुणवत्ता बिगड़ी

तापमान में गिरावट के साथ शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। लाइव एक्यूआई सिटी रैंकिंग में बनारस 50वें नंबर से गिरकर 26वें नंबर पर आ गया। सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 295 था, जबकि रात 10 बजे यह 406 तक पहुंच गया। शहर के निराला नगर, अर्दली बाजार और भेलूपुर क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular