चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चंदन रंजीत यादव

वाराणसी के चार स्कूलों में 28 अक्टूबर 2026 को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें कुल 716 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कैंट; पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बरेका, कंचनपुर; और भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशियी लाइन में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने ‘मॉडर्न ट्रेन-वंदे भारत’ और ‘विकसित बनारस, विकसित भारत’ विषयों पर अपनी रचनाएं बनाईं।
रेलवे प्रशासन ने प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें देश के विकास, आधुनिक रेल सुविधाओं तथा विकसित भारत की सोच से जोड़ना था।
प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।




