HomeUncategorizedपूर्वी क्षेत्र हॉकी प्रतियोगिता में पांच मुकाबले हुएः बीएचयू, हेमचंद यादव, रांची...

पूर्वी क्षेत्र हॉकी प्रतियोगिता में पांच मुकाबले हुएः बीएचयू, हेमचंद यादव, रांची और संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की टीमों ने जीत दर्ज की

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

Oplus_16908288

वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 28 अक्टूबर को पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता के पांच मुकाबले हुए। इनमें बीएचयू समेत चार विश्वविद्यालयों की टीमों ने जीत दर्ज की।

रांची विश्वविद्यालय ने दो मैच जीते

पहले मुकाबले में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने बहरामपुर विश्वविद्यालय को 6-0 से हराया।रांची विश्वविद्यालय ने कलकत्ता विश्वविद्यालय को 4-0 और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को 8-0 से शिकस्त दी। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को 5-1 से हराया।

बीएचयू ने दर्ज की जीत

आखिरी मुकाबले में मेजबान बीएचयू ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय को 5-2 से हराया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तहत प्रतियोगिता 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।

इसमें पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular