HomeUncategorizedवाराणसी में स्कॉर्पियो में टक्कर से वृद्ध की मौत: तेज रफ़्तार कार...

वाराणसी में स्कॉर्पियो में टक्कर से वृद्ध की मौत: तेज रफ़्तार कार ने घर से बाहर बुजुर्ग को रौंदा, पुलिस ने चालक को पकड़ा

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

Oplus_16908288

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे सामने सड़क पार कर रहे 70 वर्षीय वृद्ध शुद्ध सरोज को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो समेत चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शिवरामपुर निवासी शुद्ध सरोज बुधवार देर रात शौच के लिए उठे थे। इसी दौरान वह अपने घर के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल वृद्ध को संभाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल रवाना किए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

वृद्ध की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शुद्ध सरोज लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रह चुके थे। उनके परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार के बुजुर्ग की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

उधर, हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो समेत उसके चालक को पकड़ लिया। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुबह के समय गांव में हुए इस हादसे से ग्रामीणों में चिंता का माहौल रहा। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular