HomeUncategorizedवाराणसी के राजघाट पुल पर चार पहिया-तीन पहिया वाहन बंदः मरम्मत कार्य...

वाराणसी के राजघाट पुल पर चार पहिया-तीन पहिया वाहन बंदः मरम्मत कार्य के लिए 25 दिन का डायवर्जन, पैदल और बाइक जा सकेगी

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन यादव

वाराणसी । के सबसे महत्वपूर्ण गंगा पुल राजघाट को मरम्मत कार्य के लिए देर रात 12 बजे बंद कर दिया गया। पुल के ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट के मरम्मत के कार्य को कराने के लिए पीडब्ल्यूडी ने रेलवे से बातचीत के बाद 25 दिन का ब्लॉक लिया है। इस दौरान ट्रैफिक विभाग ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। 20 दिसंबर से लेकर 13 जनवरी तक इस डाइवर्जन प्लान पर ही वाहन राजघाट पुल से गुजरेंगे। बाकी सभी को वापस कर दिया जाएगा जो अपने निर्धारित नए रास्ते से होकर पड़ाव और पड़ाव से आने वाले वाराणसी जाएंगे।

सामनेघाट से जाएंगे छोटे वाहन और श्री व्हीलर्स

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार ने बताया – राजघाट पर मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है। ऐसे में वाराणसी के राजघाट पुल से सिर्फ पैदल, बाइक, एम्बुलेंस और कुछ निर्धारित समय में स्कूल बसों की ही 25 दिनों तक आवाजाही होगी। इसके अलावा छोटे वाहन श्री व्हीलर फॉर व्हीलर सामने घाट से होकर शहर में प्रवेश करेंगे और मालवाहक वाहन विश्व सुंदरी पुल से आएंगे और जाएंगे।

जगह-जगह लगाए जा रहे हैं साइनेज

डीसीपी ने बताया – इसके लिए हमने सभी को कई दिनों से सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। साथ ही साइनेज भी लगाए जा रहे हैं। सामने घाट पर चंदौली से आने वाले वाहनों को मोड़ने पर जाम की समस्या से निपटने के सवाल पर डीसीपी ने कहा- हम सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं। जो भी रुकावट हैं। उन्हें हटाया जा रहा है।

जानिए पुलिस का डायवर्जन प्लान –

1 – ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट के मरम्मत के कार्य को दौरान 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक नमो घाट से पड़ाव चौराहे तथा पड़ाव चौराहे से नमोघाट की तरफ केवल पैदल व दो पहिया वाहनों का संचालन होगा।

2 – स्कूल बसों का संचालन नमो घाट से पड़ाव की ओर सुबह 09:00 से 10:00 बजे तक तथा पड़ाव से नमोघाट की और दोपहर 01:30 बजे से 02:30 बजे तक होगा

3 – इस दौरान रामनगर की ओर से आटो, ई-रिक्शा, चार पहिया/स्कूल बसों, का आवाजाही सामने घाट पुल से होगा।

4 – इस 25 दिन की अवधि में राजघाट/सामने घाट पुल से सभी प्रकार के सवारी वाहनों एवं हल्के भारी मालवाहकों का आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

5 – राजघाट पुल से दो पहिया वाहनों तथा उपरोक्त समयावधि में स्कूल बसों को निर्धारित समयावधि के अलावा सभी प्रकार के वाहनों का आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

6 – इस दौरान ट्रामा सेन्टर चौराहे तथा मालवीय चौराहे पर अधिक दबाव होने के करण विश्व सुन्दरी पुल तथा डाफी टोल प्लाजा के बीच में पड़ने वाले लौटूबीर अण्डर पास पर

7 – इस दौरान चन्दौली से वाराणसी तथा वाराणसी से चन्दौली की तरफ आने-जाने वाले हल्के व भारी माल वाहकों, बसो का रामनगर चौराहे से टेंगरा मोड, विश्व सुन्दरी पुल, डाफी टोल प्लाजा होते हुए अमरा अखरी व मोहन सराय तथा चन्दौली, पंचपेड़वा रिंगरोड होते हुए वाराणसी शहर में आवागमन किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular