HomeUncategorizedवाराणसी के नरसिंह मठ पहुंचे चंपत रायःमठ के शिवलिंग में किया रुद्राभिषेक,...

वाराणसी के नरसिंह मठ पहुंचे चंपत रायःमठ के शिवलिंग में किया रुद्राभिषेक, संतों से संवाद में बताई वेदना

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय शनिवार की शाम वाराणसी पहुंचे। चंपतराय सबसे पहले मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्धपीठ नरसिंह मठ पहुंचे जहां पर पूजा अर्चना की। मठ में स्थापित शिवलिंग का भव्य अभिषेक किया।

उन्होंने नरसिंह मठ में विराजमान योगीराज स्वामी नरसिंह भारती की समाधि का वैदिक मंत्रोचार के साथ दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात नरसिंह भगवान एवं श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में पूजित भगवान राम की प्रतिमा तथा श्री त्रिकोटेश्वर महादेव, संत ज्ञानेश्वर की पूजा अर्चना की।

SIT की क्लीन चिट मिलने के बाद पहली बार काशी पहुंचे चंपत राय ने कहा कि आध्यात्मिक नगरी काशी सदैव से ज्ञान और प्रकाश देती आई है, ऐसे पवित्र स्थान पर आना सुखद आनंद की अनुभूति कराता है। काशी की गलियों में घूमते हुए उन्होंने कहा कि यह परम सुख देने वाली आध्यात्मिक नगरी है यहां पर वेद मत्रों की ध्वनि तथा सिद्ध संतों का दर्शन सौभाग्य से मिलता है।

इस अवसर पर उनके साथ विजय चौधरी, विकास मेहरा, सुरेश जयसवाल, परशुराम उपाध्याय, समर्थ केसरी, सौरभ, रामकृष्ण गुप्ता, अधिवक्ता अनुपम खन्ना सहित कई लोग उपस्थित रहे। सिद्ध पीठ पर ज्योतिषाचार्य बिट्टू झा, नितिन शुक्ला, अभिनव दुबे, अनंत जोशी समेत अन्य ने उनका स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular