HomeUncategorizedवाराणसी एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट कैंसिलः कोहरे के कारण उड़ानें रद्द की...

वाराणसी एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट कैंसिलः कोहरे के कारण उड़ानें रद्द की गईं, यात्रियों ने हंगामा किया, बोले- हायर अथॉरिटी को बुलाओ

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर : धनेश बदलानी

वाराणसी। में लगातार छाए घने कोहरे के कारण लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। कम दृश्यता के चलते एयरलाइंस कंपनियों को उड़ानें निरस्त करनी पड़ रही हैं। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कुल 15 उड़ानें रद्द की गई थीं। वहीं, शनिवार सुबह 8 बजे तक दो उड़ानों को निरस्त किए जाने की पुष्टि हुई है।

फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी

उड़ानें निरस्त होने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों और एयरलाइंस कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई। यात्रियों का कहना है कि बार-बार फ्लाइट कैंसिल होने से उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। कई यात्रियों की होटल, भोजन और ठहरने को लेकर एयरलाइंस कर्मियों से झड़प हुई।

इसी को लेकर कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संबंधित एयरलाइंस और डीजीसीए को टैग करते हुए अपनी शिकायतें भी दर्ज कराई हैं

एयर इंडिया काउंटर का वीडियो वायरल

इस बीच वाराणसी एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन स्थित एयर इंडिया चेकिंग काउंटर का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में यात्रियों और एयरलाइंस स्टाफ के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। एक महिला यात्री को यह कहते सुना जा सकता है कि लगातार चार दिन फ्लाइट कैंसिल होने के बाद वह क्या करेंगी? वीडियो में सुनाई दे रहा है कि अन्य यात्री भी एयरलाइंस स्टाफ से कहा सुनी कर रहे हैं।

एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन की सफाई

एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि घने कोहरे के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानें निरस्त की जा रही हैं। यात्रियों को रिफंड या अगली उपलब्ध उड़ान में टिकट बुक करने का विकल्प दिया जा रहा है।

वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन का दावा है कि यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए एयरलाइंस के साथ समन्वय करते हए समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular