HomeUncategorizedरोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परेशान करने...

रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परेशान करने वाली 10 महिलाएं हिरासत में, सिगरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के आसपास की सड़कों पर राहगीरों व श्रद्धालुओं को परेशान करने वाली 10 महिलाओं को हिरासत में लिया है।
यह कार्रवाई रोडवेज चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह, दरोगा दुर्गा प्रसाद, दरोगा प्रशांत बन्धु, दरोगा जावेद अशरफ सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की। इन महिलाओं पर यात्रियों को असुविधा पहुँचाने, अनुचित तरीके से भीड़ जमा करने और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप है।
स्थानीय नागरिकों और यात्रियों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन महिलाओं को मौके से हिरासत में लिया। वर्तमान में इनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, जिसमें संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

*सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular