HomeUncategorizedपांच वर्ष से फरार 25000 का इनामिया 101 मोबाईल की चोरी करने...

पांच वर्ष से फरार 25000 का इनामिया 101 मोबाईल की चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र की दमदार कार्यवाही

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नेरट वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय , अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय व सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि. वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टालरेन्स” की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने तथा अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम द्वारा 05 वर्ष से फरार 25000 का इनामिया 101 मोबाईल की चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

श्रवण महतो उर्फ मोकामा पुत्र स्व. अशोक महतो निवासी बाबूपुर थाना तीन पहाड़ जिला साहेबगंज झारखण्ड उम्र -35 वर्ष

पंजीकृत अभियोग/ आपराधिक इतिहास का विवरण-

1 मु0अ0सं0-011/2021 धारा-41,413,414 भादवि थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान

दिनांक 09.04.26 समय 07.30 बजे व स्थान अंबेडकर चौराहे के पास थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 04.01.21 को वादी मुकदमा उ0नि0 बनारसी यादव चौकी प्रभारी अर्दली बाजार द्वारा 03 अदद मोबाइल फोन व गिरफ्तारी 01 नफर अभियुक्त एवम् 02 नफऱ बाल अपचारी को दाखिल करते हुए तहरीर देकर मु0अ0सं0 0011/2021 धारा 41/411/413/414 भा0द0वि0 विरुद्ध अभियुक्त ओम प्रकाश गिरी s/o गयादीन गिरी व 02 बाल अपचारी पंजीकृत कराया गया , जिसमें विवेचना के दौरान अभियुक्त श्रवण महतो उर्फ मोकामा का नाम प्रकाश में आया । जिसकी तलाश विगत 05 वर्षों से पुलिस द्वारा की जा रही थी , जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा दिनांक 20.01.26 को धारा 84 बीएनएसएस का आदेश/वारण्ट भी जारी किया गया है व जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा रु 25000/- का ईनाम भी घोषित किया गया है । अभियुक्त श्रवण महतो उर्फ मोकामा उपरोक्त का एक संयुक्त आपराधिक गिरोह है जिनके द्वारा मोबाईल चोरी करने व बेचने बेचने का काम किया जाता है । दिनांक 09.04.26 को थाना कैण्ट पुलिस द्वारा इनामिया श्रवण महतो उर्फ मोकामा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1 शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी ,
2 व.उ.नि.राम केवल यादव,
3 का. मनमोहन कुमार,
4 का. शैलेन्द्र पाल,

RELATED ARTICLES

Most Popular