ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी नगरा रोड़ पर बीते गुरूवार की रात्रि हौसला बुलंद बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार, राघोपुर नगरा रोड़ पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान है।

शराब की दुकान के पास में ही एक व्यक्ति चखना बेचता था। दूकानदार गुरूवार की रात लगभग 09:45 बजे अपनी चखना की दुकान बंद करके घर जा रहा था कि तभी हौसला बुलंद बदमाशों ने चखना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे मौक़े से भाग निकले। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रसड़ा पुलिस घटना की गहनता से जाँच में जुट गईं। मृतक के परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही तेज कर दी। मृतक की पहचान संतोष सिंह उर्फ़ बागी पुत्र राम अवध सिंह ग्राम बेलसड़ी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।
वाहन चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर किया हमला
वहीं शुक्रवार की भोर में समय लगभग 04.50 बजे मुंडेरा रोड कटुहरा में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना रसड़ा पुलिस टीम चेकिंग/गश्त में मामूर थी कि पुलिस टीम द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों का चेकिंग का प्रयास किया गया तो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश 1. मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह पुत्र स्व. अरविंद सिंह निवासी मडहीं थाना कासिमाबाद जिसके बाएं पैर में गोली लगी . वहीं संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी खजुरगांव थाना कासिमाबाद जिसके बाएं पैर में गोली लगी है
तथा 03 अन्य व्यक्तियों 1.अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह, बृजेश सिंह खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर,.प्रवीण सिंह उर्फ गोलु पुत्र नरेंद्र शेखनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर, .प्रभात सिंह उर्फ बंटी पुत्र संजय सिंह को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाशों द्वारा दिनांक 25.12.2025 को समय करीब 09:45 बजे राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह उर्फ बागी निवासी थाना कासिमाबाद गाजीपुर की गोली मारकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर तथा 02 अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर 2.01 अदद कट्टा 315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर और 02 अदद मोटर साइकिल 01 अदद अपाची व 01 स्प्लेंडर बाइक बरामद किया है।

रसड़ा पुलिस की हो रही है भूरि-भूरि प्रशंसा
रसड़ा पुलिस की इस शानदार कार्यवाही व घटना के सफल अनावरण से जनता में हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने 8 घंटे के भीतर ही बदमाशों को योगी राज का एहसास करा दिया। चारों तरफ़ इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है। जनता रसड़ा पुलिस की भूरि -भूरि प्रशंसा कर रही है।



