ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। रसड़ा की ऐतिहासिक रामलीला मंचन का मंगलवार यानी आज 15 वां दिन है। श्री रामलीला कमेटी के संरक्षक महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी जी महाराज के नेतृत्व में अब तक का मंचन भव्य दिव्य व अलौकिक हुआ है।
आज रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक ( राजगद्दी) का मंचन किया जाएगा। आज शाम 07 बजे से भोर के 4 बजे तक रसड़ा ब्रह्मस्थान में मंचन कार्यक्रम किया जाएगा. जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रभु श्री राम का राजतिलक मंचन का जीवंत दृश्य देखने को मिलेगा.। चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण कर प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने पर उनका भव्य स्वागत होगा. आज रसड़ा ब्रह्मस्थान में गुरु वशिष्ठ प्रभु राम का राजतिलक करेंगे।
कमेटी ने की सम्मानित जनता से अपील
रसड़ा। श्री रामलीला कमेटी के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज, आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, कमेटी अध्यक्ष संतोष जायसवाल, महामंत्री निर्मल पांडेय, मेला उपाध्यक्ष इकबाल अंसारी, मेला संयोजक अविनाश सोनी, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, आय-व्यय निरीक्षक राघवेंद्र श्रीवास्तव (शीबू ) बंटी गुप्ता, सोनू यादव, शुभम मद्धेशिया सहित रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य गणों ने रसड़ा की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सभी समय से लीला स्थल पर उपस्थित होकर ऐतिहासिक रामलीला के सजीव मंचन के साक्षी बनें।

रामलीला मंचन देखने से वास्तविक सुख की अनुभूति होती है क्योंकि यह न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह एकता, मेलजोल और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का माध्यम भी है।

कमेटी ने आग्रह किया है कि आप अपने साथ – साथ अपने बच्चों को भी रामलीला मंचन दिखाएँ ताकि बच्चों में प्रभु श्री राम के नैतिक मूल्य, आदर्श व संस्कार निहित हो सके। अपनी सनातन संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी बनाने के उद्देश्य से अपने बच्चों को रामलीला अवश्य दिखाएं.



