HomeUncategorizedनागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा रसड़ा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जिला संघ...

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा रसड़ा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जिला संघ चालक की मृत्यु पर शोक

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा रसड़ा बलिया में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघ चालक एवं विद्यालय के प्रथम अध्यक्ष डॉ. बृजनाथ वर्मा जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

ज्ञात हो कि दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को डॉ. वर्मा जी का देहावसान हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा कि डॉ. वर्मा जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और शिक्षा के उत्थान के लिए समर्पित किया। वे एक सच्चे कर्मयोगी, आदर्श शिक्षाविद् और निष्ठावान स्वयंसेवक थे। विद्यालय की स्थापना और विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त आचार्य बंधुओं ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. वर्मा जी का जीवन सेवा, समर्पण और संस्कार का प्रतीक था। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सभा का समापन ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular