चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : नवीन लालवानी

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के रविंद्रपुरी स्थित ओरियाना हॉस्पिटल के पास सोमवार को एक फोर व्हीलर ने अचानक कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर जताया आक्रोश…
स्थानीय नागरिकों ने हादसे से गुस्से में आकर वाहन को घेर लिया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने कार चला रहे शख्स की जमकर पिटाई की। लोगों का आरोप है कि चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा…
सूचना मिलते ही भेलूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़कर थाने ले गई और वाहन को कब्जे में ले लिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में जुटी पुलिस…
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे ताकि घटना की सटीक जानकारी सामने आ सके।।।



