HomeUncategorizedयूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2025 हेतु व्यापक सुरक्षा यातायात एवं व्यवस्थागत तैयारियाँ अपर...

यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2025 हेतु व्यापक सुरक्षा यातायात एवं व्यवस्थागत तैयारियाँ अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा द्वारा निरीक्षण किया गया

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर : धनेश बदलानी

वाराणसी। अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा* द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रारंभिक परीक्षा 2025 के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत वाराणसी में संपूर्ण सुरक्षा, यातायात तथा व्यवस्थागत तैयारियों की विस्तृत समीक्षा एवं निरीक्षण किया गया
यह परीक्षा जनपद वाराणसी के कुल 49 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 22,752 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी प्रथम पाली प्रातः9:30 बजे से 11:30 बजे तक द्वितीय पाली: अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक कड़ी सुरक्षा और सतर्क निगरानी के व्यापक प्रबंध परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, नकल-मुक्त और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती, आर्म्स गार्ड, तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया

गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर पिकेट बैरियर और सघन चेकिंग प्वाइंट्स स्थापित करें। किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण-भ्रमण एवं व्यवस्थागत समीक्षा अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने आज स्वयं कई प्रमुख परीक्षा केंद्रों आर्य महिला डिग्री कॉलेज, क्वीन्स कालेज लहुराबीर, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, एवं यातयात व्यवस्था के दृष्टिकोण से अन्य प्रमुख चौराहो तिराहो का स्थलीय निरीक्षण-भ्रमण किया निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था प्रवेश-निकास द्वारों की स्थिति, अभ्यर्थियों की सुगमता, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, और सीसीटीवी कैमरा कवरेज की स्थिति का गहन जायजा लिया। उन्होंने वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।


यातायात व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों की सुविधा पर विशेष ध्यान अपर पुलिस आयुक्त द्वारा यह निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान सड़क यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से नियंत्रित रखी जाए ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में विलंब या परेशानी न हो इसके लिए बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिस बल, यातायात कर्मी और होमगार्ड की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर मार्ग निर्देशन संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहाँ से अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक सहायता प्राप्त कर सकेंगे इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। अनधिकृत वाहनों की पार्किंग या भीड़भाड़ रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीमें सक्रिय रूप से कार्यरत हैं अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा हेतु समर्पित प्रयास संबंधित पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के निकट आने-जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो, साथ ही महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, संयम और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए प्रतीक्षा स्थल एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।
अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस की सभी शाखाएँ-स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस, एंटी रोमियो स्क्वॉड, बीट पुलिसिंग टीमें, और पीआरवी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति या सूचना पर तत्काल कार्रवाई हेतु सभी अधिकारी रियल टाइम समन्वय में कार्य कर रहे हैं।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो लगातार नियंत्रण कक्ष को अपडेट करेंगे अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा के निर्देश पर परीक्षा के दो दिन पूर्व से ही संपूर्ण जनपद के सभी 49 परीक्षा केंद्रों, आसपास के क्षेत्रों एवं संभावित संवेदनशील स्थानों का सघन निरीक्षण एवं भ्रमण अभियान चलाया गया। सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के सभी परीक्षा केंद्रों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया परीक्षा केंद्रों के आस-पास स्थित होटलों, लॉज,धर्मशालाओं एवं ढाबों की चेकिंग की गई ताकि बाहरी तत्वों द्वारा किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल संबंधी प्रयास न किए जा सकें

RELATED ARTICLES

Most Popular