चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
यूपी हेड : अजय लखमानी

वाराणसी: मालवीय पुल पर सुबह-शाम 5 घंटे तक मालवाहकों की नो एंट्री रहेगी। पुल पर मालवाहक वाहन खराब होने से लगने वाले जाम को देखते हुए यातायात पुलिस ने यह निर्णय लिया है। सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम को 5 बजे से शाम 7 बजे तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मालवील पुल पर ओवरलोड, फिटनेस फेल होने वाले मालवाहक वाहनों के खिलाफ भी चालान और सीज की कार्रवाई होगी। इसके बाबत यातायात पुलिस की ओर से एआरटीओ प्रवर्तन को भी पत्र भेजा गया है।
दुर्गाकुंड-संकटमोचन मार्ग पर वन-वे…
दुर्गाकुंड और संकटमोचन मार्ग पर ट्रैफिक को वन वे किया जाएगा। जो वाहन गुरुधान एवं दयाल टावर की तरफ से होते हुए आते हैं उन्हें सीधे रविदास गेट से बाहर निकाला जाएगा। वहीं मालवीय चौराहा से संकटमोचन की तरफ आने वाले वाहन आगे बढ़कर पद्मश्री चौराहे से बायें मुड़कर दयाल टावर दुर्गाकुंड होते हुए कबीरनगर और संकटमोचन की तरफ जाएंगे। पद्मश्री चौराहे पर हाइटगेज बैरियर लगाया जाएगा, ताकि कोई बस अथवा बड़ा वाहन दयाल टावर की तरफ न जाने पाए।।।



