चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

वाराणसी में बाजार से घर जा रही महिला से सामने घाट पुल पर लूट की वारदत करने वाले आरोपियों को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रामनगर पुलिस ने चेन स्नेचरों को क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी वारदात के बाद छिपकर भागने के मौके का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से महिला से छीनी गई पीली धातु की चेन भी बरामद हुई है। इसके अलावा कई वारदातों का खुलासा भी हुआ।
पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से शहर में घूमकर महिलाओं को निशाना बनाते थे और मौका पाकर चेन व पर्स छीनकर फरार हो जाते थे। जिसके चलते कोई सुराग नहीं मिलता था।
एसीपी ने बताया कि 3 सितंबर 2026 को थाना रामनगर निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सामने घाट पुल पर ई-रिक्शा से जाते समय उसके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। चेन छीनने के बाद दोनों बाइक सवार बदमाश बंधा रोड की तरफ जाने के साक्ष्य मिले।

पुलिस ने बावन बिगहा मैदान स्थित दुर्गा मंदिर के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन दुबे (31) निवासी रघुनाथपुर, थाना फूलपुर और गौरव तिवारी (22) निवासी गोगवा, पोस्ट रैसीपुर, थाना जंसा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से महिला से छीनी गई चेन बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान काफी लोगों ने उन्हें देख लिया था। पकड़े जाने के डर से दोनों जंगल में छिपकर रात होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
शहर में घूमकर महिलाओं को बनाते थे निशाना पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे इसी मोटरसाइकिल से शहर में घूमते थे और मौका मिलते ही महिलाओं के गले से चेन या हाथ में रखा पर्स छीनकर भाग जाते थे। लूटा हुआ सामान बेचकर मिलने वाले रुपये दोनों आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गौरव तिवारी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना कपसेठी में चोरी और चोरी का माल रखने समेत विभिन्न धाराओं में वर्ष 2023 में तीन मुकदमे दर्ज हैं।




