HomeUncategorizedराजवारी एयरपोर्ट की जमीन पर बनेगा RAF का मुख्यालयः वाराणसी में 49.91...

राजवारी एयरपोर्ट की जमीन पर बनेगा RAF का मुख्यालयः वाराणसी में 49.91 एकड़ में 91वीं बटालियन का मुख्यालय प्रस्तावित

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

क्षेत्र के राजवारी (भंदहां) एयरपोर्ट की जमीन पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 91 वीं बटालियन का मुख्यालय बनाने की तैयारी तेज हो गई है। यह मुख्यालय करीब 49.91 एकड़ जमीन पर बनाने का प्रस्ताव है।

इसी सिलसिले में गुरुवार दोपहर आरएएफ और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया।

राजवारी एयरपोर्ट की खाली पड़ी इस जमीन पर आरएएफ ने कई साल पहले बोर्ड लगाकर तार खींचे थे। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित जगह के कुछ हिस्से पर आसपास के गांवों के किसानों का भी कब्जा है।

मौके पर पहुंचे आरएएफ और राजस्व अधिकारियों ने संबंधित किसानों से जमीन के बारे में पूछताछ की। उन्होंने किसानों के कागजात की भी जांच की।

अधिकारियों की इस कार्रवाई से संकेत मिल रहे हैं कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular