HomeUncategorizedबड़ागांव पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ाः लूट का सामान, मोबाइल और...

बड़ागांव पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ाः लूट का सामान, मोबाइल और तीन बाइक बरामद

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी कमिश्नरेट के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सामान, मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह गिरफ्तारी रविवार को हुई।

कमिश्नरेट वाराणसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक पुलिस आयुक्त (पिंडरा) प्रशांत कुमार के नेतृत्व में बड़ागांव पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, बड़ागांव क्षेत्र के कुड़ी इटहा स्थित वन विभाग की जमीन के पास कुछ बदमाश इकट्ठा होकर दोबारा लूट की योजना बना रहे थे।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बड़ागांव प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर घेराबंदी की। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ बदमाश भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दो अभियुक्तों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान आदित्य पटेल (19 वर्ष), निवासी ग्राम भगवानपुर खुटहना बसनी, और अंकित पटेल (22 वर्ष), निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बड़ागांव के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी रविवार रात करीब 9:05 बजे कुड़ी इटहा के पास से की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 3-4 लोगों का गिरोह बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। अपनी पहचान छिपाने के लिए वे मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट पर कीचड़ या काली पट्टी लगा देते थे।
गिरोह का एक सदस्य पहले शिकार की रेकी करता था। इसके बाद अन्य साथी सुनसान जगहों पर राहगीरों को घेरकर डरा-धमकाकर या मारपीट कर उनके बैग, मोबाइल और पैसे छीन लेते थे। यह गिरोह बड़ागांव और फूलपुर थाना क्षेत्रों में सक्रिय था।

पुलिस ने लेखपाल योगेश कुमार से लूटा गया एक बैग बरामद किया है, जिसमें जनगणना 2027 की 5 निर्देशिकाएं, ग्राम नक्शा, स्टाम्प मुहर, मापनी, एनपीएस कार्ड, निर्वाचन कार्ड और बैंक पासबुक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पीड़ित अखिलेश कुमार विश्वकर्मा से लूटा गया एक रियल्मी (नारजो) मोबाइल फोन (IMEI जांच में पुष्टि), रेड क्रॉस आईडी, डेबिट कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। फूलपुर क्षेत्र में हुई एक अन्य लूट से संबंधित पर्स और पहचान पत्र भी मिला है। लूट में प्रयुक्त तीनों मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular