HomeUncategorizedपिंडरा में 66.72 एकड़ में बनेगा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, जल्द शुरू होगा...

पिंडरा में 66.72 एकड़ में बनेगा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, जल्द शुरू होगा निर्माण

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
यूपी हेड : अजय लखमानी

वाराणसी: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) जल्द ही वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र में अपना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए 66.72 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है, जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया परिसर बनाया जाएगा। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी की जा रही है।

राज्य बीमा निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी। कॉलेज में आधुनिक मेडिकल लैब, हॉस्टल, शिक्षण भवन, और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ईएसआईसी की ओर से जल्द ही भू-स्तरीय सर्वेक्षण और प्रारंभिक डिजाइन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना से आसपास के जिलों जैसे जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और आजमगढ़ को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इस परियोजना से सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि भूमि हस्तांतरण के बाद राज्य सरकार ने परियोजना रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य अगले कुछ महीनों में शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना पूरी होने पर पिंडरा वाराणसी का एक प्रमुख चिकित्सा शिक्षा केंद्र बन जाएगा।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular