HomeUncategorizedडाला छठ पर ट्रेनें खचाखच, कैंट स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनाया...

डाला छठ पर ट्रेनें खचाखच, कैंट स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनाया गया होल्डिंग एरिया, मोबाइल यूटीएस समेत अन्य सुविधाएं

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्टर : सत्यम् गुप्ता

वाराणसी: त्योहारों के सीजन में ट्रेनें खचाखच हैं। वहीं स्टेशनों पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। डाला छठ को सकुशल संपन्न कराना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में रेलवे प्रशासन अलर्ट है। कैंट स्टेशन पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया गया है। यहां यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, मोबाइल यूटीएस समेत तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं।

अपर मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे बृजेश यादव ने बताया कि रेलवे के पास त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण का अच्छा अनुभव है। कभी-कभी प्लेटफार्मों पर भी अधिक भीड़ हो जा रही है। इसको देखते हुए होल्डिंग एरिया बनाया गया है। ट्रेन के तय समय से काफी पहले स्टेशन आने वाले यात्रियों को होल्डिंग एरिया में आराम करने के लिए रोक जा रहा है। प्लेटफॉर्म पर उन्हीं यात्रियों को जाने की अनुमति मिल रही है, जिनकी ट्रेन आने वाली है। ट्रेन आने से आधा घंटा पहले प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जा रही है। इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ नहीं बढ़ेगी।

होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल सुविधा, साफ-सुथरे शौचालय और खान-पान की सुविधाएं उपलब्ध है। होल्डिंग एरिया में ही टिकट काउंटर जैसे मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में आसानी है। होल्डिंग एरिया में मिलने वाली सुविधाओं से यात्री संतुष्ट दिखे। उनका कहना रहा कि यहां काफी अच्छी सुविधा है और साफ सफाई भी है इसके अलावा पेयजल और शौचालय की भी उत्तम व्यवस्था के कारण उनको यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular