चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
प्रमुख संवाददाता – रोहित गुप्ता

पिंडरा तहसील ने एक बार जनसमस्याओं को समय पर और अच्छे से निपटाने के मामले में फिर अच्छा प्रदर्शन किया है। अगस्त महीने में आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायतों को निपटाने में पिंडरा तहसील को वाराणसी जिले में पहला स्थान मिला है।
तहसील ने 95 अंक हासिल किए और पूरे प्रदेश में 15वां स्थान पाया। इसके साथ ही, जनप्रतिनिधियों से जुड़ी शिकायतों को निपटाने में भी पिंडरा तहसील पहले नंबर पर रही। यह आठवीं बार है जब पिंडरा तहसील ने आईजीआरएस निस्तारण में यह मुकाम हासिल किया है। लगातार अच्छे प्रदर्शन से तहसील प्रशासन के काम करने के तरीके और शिकायतों के प्रति उनकी गंभीरता दिखती है।
एसडीएम पिंडरा कुंदनराज कपूर ने इस सफलता का श्रेय तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, मेहनत और मिलकर काम करने के बिना यह कामयाबी संभव नहीं थी। उन्होंने आगे भी शिकायतों को समय पर और अच्छे से निपटाने पर जोर दिया।



