HomeUncategorizedनीलकण्ठ महादेव मन्दिर व शिरडी साँई बाबा मन्दिर का 14वाँ स्थापना दिवस...

नीलकण्ठ महादेव मन्दिर व शिरडी साँई बाबा मन्दिर का 14वाँ स्थापना दिवस उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ : राकेश सदेजा

वाराणसी। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर लोहामण्डी मलदहिया स्थित श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज प्राइमरी पाठशाला रघुवीर के छोटे छोटे बच्चों संग बाबा का केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया।
उक्त अवसर पर सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी प. श्री दिनेश तिवारी द्वारा श्री साईं बाबा की आरती उतारी गई व नन्हे मुन्ने बच्चों ने बाबा का जयकारा लगा बाबा का केक काटा गया व बच्चों को उपहार स्वरूप कापी,पेंसिल, रबड़,चाकलेट,बिस्किट इत्यादि वितरित किया गया ।
श्रद्धा भाव से जुड़े बाबा के उक्त कार्यक्रम में वंचित परिवारों के बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते बन रही थी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना सिंह के मार्गदर्शन में बच्चे बड़े ही अनुशासित ढंग से वार्षिकोत्सव में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के आयोजक रजनीश कनौजिया रहें व मुख्य रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एड. अरविंद मिश्रा, रामभजन अग्रहरि,कैलाश साहू,राहुल गुप्ता,अनिल श्रीवास्तव,गुलशन कुमार,आशीष कुमार,मोहित,संदीप सिंह,वीरेंद्र जायसवाल,अमर नाथ साहू,उज्ज्वल कनौजिया ,आदित्य चौधरी ,गौतम ,शाश्वत चौधरी सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular