HomeUncategorizedनिर्मल कुमार पाण्डेय को मिला प्रभु श्रीराम की सेवा के बदले मेवा,...

निर्मल कुमार पाण्डेय को मिला प्रभु श्रीराम की सेवा के बदले मेवा, रामलीला प्रकरण से चर्चा में आए निर्मल अब हुए शासन द्वारा मनोनीत सभासद, लोगों ने दी बधाई

प्रधान संपादक : रवि प्रताप आर्य

बलिया। इतिहास गवाह है,सफलता उन्हीं के क़दम चूमती है जो संघर्षों को गले लगाते हैं । इस पंक्ति को रसड़ा बड़की बउली, सेनानी नगर निवासी निर्मल कुमार पाण्डेय ने चरितार्थ कर दिखाया है। निर्मल पाण्डेय के निर्मल मन से किए गए कर्म -कर्तव्य व उनके सभ्य आचरण ने आज उन्हें रसड़ा नगर पालिका का मनोनीत सभासद बनाया है।
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास खंड के जारी
अधिसूचना में रसड़ा निवासी निर्मल कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. राम कैलाश पाण्डेय को आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा का मनोनीत सभासद बनाया गया है।

इसके अंतर्गत बने मनोनीत सभासद

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 2 सन् 1916) की धारा 9 की उपधारा (1) के खण्ड (घ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल महोदय ने निर्मल कुमार पाण्डेय को सभासद मनोनीत किया है।
श्री पाण्डेय के सभासद मनोनीत होने पर उनके शुभचिंतक टेलीफोन के माध्यम से व भेंटकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं अर्पित कर रहे हैं। बताते चलें कि देश सेवा की भावना व मां भारती की सेवा करने वाले निर्मल पाण्डेय भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। वे भूतपूर्व सैनिक हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद निर्मल, निर्मल मन से भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्यों व विचारों में लीन हो गए। वे एक सच्चे कार्यकर्ता की भांति पार्टी में तन – मन – धन से लग गए। जानकार बताते हैं कि यही वजह है कि जिससे शासन ने श्री पाण्डेय को नगर पालिका का सभासद मनोनीत किया है।

महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी के करीबी हैं निर्मल पाण्डेय

रसड़ा। नव मनोनीत सभासद निर्मल कुमार पाण्डेय रसड़ा श्री नाथ मठ के पीठाधीश्वर- महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी के अति करीबी माने जाते हैं। श्रीरामलीला कमेटी को लेकर हुए विवाद में महंत कौशलेंद्र गिरी के साथ तत्परता से खड़े रहे।

श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री का बखूबी निभाया दायित्व, शांति – सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया मेला

रसड़ा। विगत महीनों पूर्व में रसड़ा रामलीला मंचन को लेकर दो कमेटी आमने – सामने हुई थी। डीएम – एसपी ने नव गठित कमेटी श्री रामलीला कमेटी को वैध करार किया था। डीएम – एसपी के द्वारा वैध घोषित कमेटी के महामंत्री थे निर्मल कुमार पाण्डेय। विषम – परिस्थिति व अल्प समय में रसड़ा का ऐतिहासिक रामलीला व मेला को परंपरागत तरीके से शांति सौहार्द पूर्वक संपन्न करा कर निर्मल कुमार पांडे ने अपनी नेतृत्व क्षमता व अद्वितीय विवेक का परिचय दिया था। ऐतिहासिक रामलीला व मेला में जहाँ विरोधियों द्वारा एक से बढ़कर एक बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही थी तो वहीं किसी को जवाब न देते हुए शांति व सौहार्दपूर्वक ऐतिहासिक रामलीला मंचन व मेला को संपन्न करा कर निर्मल जी ने अपने कुशल कूटनीति व शानदार कमेटी नेतृत्व का परिचय दिया।

शासन के मनसानुरूप – जनहित में कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता : निर्मल कुमार पाण्डेय

रसड़ा : नव मनोनीत सभासद निर्मल कुमार पाण्डेय ने बताया कि शासन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। मैं उसे हर हाल में कायम रखूंगा। अपने जिम्मेदारी- दायित्व के प्रति सदैव सजग रहूंगा। शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि मिली जिम्मेदारी के प्रति मैं अपना सर्वस्व समर्पित करने को तैयार हूँ।

लोगों ने दी बधाई……

रसड़ा। नव मनोनीत सभासद निर्मल कुमार पाण्डेय को अविनाश सोनी, इकबाल अंसारी, ठाकुर मंगल सिंह सेंगर, श्याम कृष्ण गोयल, विनोद शर्मा, बंटी गुप्ता, राघवेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश कुमार सिंह (गोधन)सहित तमाम संभ्रांत लोगों ने शुभकामनाएं व बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular