चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। गंगा नदी में नाव पर सवार होकर इफ्तार पार्टी किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि वीडियो में युवक नॉनवेज खा रहे हैं, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने तहरीर दी थी। इसके साथ ही पुलिस ने नाव चलाने वाले शख्स के ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है*
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
*गंगा नदी में नाव पर सवार होकर इफ्तार पार्टी किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल ने पुलिस में शिकायत की है। रजत का आरोप है कि इफ्तार पार्टी के दौरान नाव पर सवार युवकों ने नॉनवेज खाया और उसकी हड्डियां गंगा नदी में फेंक दी, जिससे धार्मिक आस्था आहत हुई है।



