चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

धवकलगंज चौकी के नए प्रभारी रितेश कुमार ने बुधवार को अपना चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता की समस्याओं के तुरंत समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।
नए चौकी प्रभारी के चार्ज संभालने पर क्षेत्रीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया। रितेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चार्ज लेते ही नए चौकी प्रभारी के एक्शन में आने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में उम्मीद जगी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। साथ ही आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की।



