HomeUncategorizedथाना चितईपुर पुलिस ने नफर अभियुक्त को चोरी के जेवरात सहित धर...

थाना चितईपुर पुलिस ने नफर अभियुक्त को चोरी के जेवरात सहित धर – दबोचा

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश वलेचा

वाराणसी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के अंतर्गत थाना चितईपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 नफर अभियुक्त को मय बरामदशुदा माल (01 अदद मंगलसूत्र, 02 अदद अंगूठी, 01 जोड़ी पायल) के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी से संबंधित जेवरात बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपराध स्वीकार किया गया है तथा अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

घटना का विवरण-

दिनांक 23.12.2025 को प्रार्थी रमेश मौर्या नि० मौर्या बस्ती ग्राम टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी के द्वारा प्रार्थी के घर से दिनांक 16.10.2025 समय 12.30 से दिनांक 19.12.25 को 15.00 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर आभूषण व नकद चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थी की तहरीर पर थाना चितईपुर पर मु०अ०सं० 226/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस थाना चितईपुर कमि०-वाराणसी पंजीकृत कराया गया था। उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अज्ञात चोर की तलाश की गयी। थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर. की सूचना पर अभियुक्त विकास निषाद पुत्र राजाराम निषाद नि० नई बस्ती टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को डीहबाबा मंदिर टिकरी से 100 मी पहले दिनांक 23.12.2025 को समय 19.00 बजे मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी किये माल 01 अदद मंगलसूत्र, 02 अदद अंगूठी, 01 जोड़ी पायल के साथ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना जारी है तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान दिनांक 23.12.2025 समय 19.00 बजे डीहबाबा मंदिर टिकरी से 100 मी पहले

बरामदगी का विवरण :-

01 अदद मंगलसूत्र, 02 अदद अंगूठी, 01 जोड़ी पायल

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1 विकास निषाद पुत्र राजाराम निषाद नि० नई बस्ती टिकरी थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष

अपराधिक इतिहास —

  1. मु0अ0सं0 0226/2025 धारा 305 (ए), 317 (2) बी0एन0एस0 थाना चितईपुर कमि० वाराणसी

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1.प्र0नि0 अतुल कुमार सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2.उ0नि0 विवेक शुक्ला चौकी प्रभारी चितईपुर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

  1. उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
  2. हे0का0 राजय भारतीय थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
  3. हे0का0 सतीशचन्द थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular