HomeUncategorizedथाना कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट के वांछित अभियुक्तगणों...

थाना कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूट के वांछित अभियुक्तगणों को धर दबोचा, माल बरामद, 2 महिला भी शामिल, पुलिस ने भेजा जेल

यूपी हेड : अमर नाथ साहू

वाराणसी। कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मु०अ०सं० 154/2025 अन्तर्गत धारा 309 (2),351 (3),333,108 बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को दिनांक-07.08.2025 को समय 17.30 बजे उसके साले के घर पियरी थाना चौक से व 02 अभियुक्तागण को उनके घर के. 20/135 ब्रम्हाघाट थाना कोतवाली से गिरफ्तार किया गया जिनके पास से कुल 813.09 ग्राम पीली धातु, 1270 ग्राम सफेद धातु, 08 अदद शंखपोला कुल वजन 120 ग्राम, 02 अदद तांबे का तार कुल वजन 350 ग्राम, कुल 4500 ग्राम चिल्लर सिक्के व कुल 1,25,700 रुपये नगद, एक अदद कलाई घड़ी बरंग पीला व 07 अदद डायरी कुल अनुमानित मूल्य लगभग 90 लाख रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण व अभियुक्तागण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः-

अभियुक्तगण द्वारा मृतक शुभम सामन्त के घर पर रखी अलमारी तोड़कर ज्वैलरी व नगदी और अन्य कागजात डायरी आदि को लूटा गया जिसके बाद मृतक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली तत्पश्चात वादिनी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 154/2025 अन्तर्गत धारा 309(2),351(3),333,108 बीएनएस पंजीकृत किया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमे से सम्बन्धित सभी वांछितो की गिरफ्तारी कर उनके पास से लूट का सामान बरामद किया गया जिसके बाद बरामदगी की आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317 (2) बीएनएस बढ़ोत्तरी किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण पूछताछः-

पूछताछ पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक शुभम सामन्त उर्फ बिट्टू पुत्र आलोक सामंत हाल पता निवासी के. 37/9 ए सोरा कुँआ बुलानाला थाना कोतवाली वाराणसी को अपनी फर्म से सोने व चांदी के अर्ध निर्मित आभूषण देता था जिसे शुभम सामन्त उपरोक्त कारीगरों से पालिशिंग करवाकर व पूर्ण निर्मित कर मुझे देता था जिसे मैं अपनी फर्म को प्राप्त आर्डर के मुताबिक डिलीवर करता था। मृतक शुभम सामन्त उपरोक्त के पास धीरे धीरे करके मेरा करीब एक से डेढ़ किलो सोना इकठ्ठा हो गया था जिसे हम काफी दिनो से मृतक शुभम सामन्त उपरोक्त से मांग रहे था लेकिन शुभम सामन्त द्वारा अनाकानी किया जा रहा था, जिस कारण से हम काफी परेशान थे और अपने दिये गये सोने को प्राप्त करने हेतु दिनांक 06.07.2025 को दिन में लगभग 01.00 बजे अमन वर्मा व मीरा वर्मा व खुशी वर्मा के साथ शुभम सामन्त के घर म०नं० के. 37/9 सोराकुँआ बुलानाला थाना कोतवाली वाराणसी पहुंचा और शुभम सामन्त से अपना दिया हुआ सोना वापस मांगने लगा लेकिन शुभम सामन्त द्वारा फिर से अनाकानी की जाने लगी, हम लोग काफी देर तक तगादा करते रहे लेकिन जब हमें शुभम सामन्त से अपना सोना वापस मिलने की उम्मीद नहीं दिखी तो हम लोगों ने गुस्से में शुभम सामन्त के घर पर रखी अलमारी तोड़कर ज्वैलरी व नगदी और अन्य कागजात डायरी आदि ले लिये और शुभम सामन्त से कहे कि बाकी बचा सामान हमारा वापस कर देना नही तो हम तुमको देख लेगे। यह कहकर हम वहा से चले गये हमे नही पता था कि मृतक शुभम उपरोक्त आत्महत्या कर लेगा नही तो हम ऐसा नहीं करते।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. संतोष वर्मा पुत्र स्व० माखनलाल निवासी- के. 20/135 ब्रम्हाघाट थाना कोतवाली वाराणसी उम्र 50 वर्ष
  2. अमन वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी के. 20/135 ब्रम्हाघाट थाना कोतवाली वाराणसी उम्र 25 वर्ष
  3. मीरा वर्मा पत्नी सन्तोष वर्मा नि0- के. 20/135 ब्रम्हाघाट थाना कोतवाली वाराणसी उम्र- 49 वर्ष
  4. खुशी वर्मा पुत्री सन्तोष वर्मा पता- के. 20/135 ब्रम्हाघाट थाना कोतवाली वाराणसी उम्र- 20 वर्ष

बरामदगी का विवरण-

  1. 813.09 ग्राम पीली धातु
  2. 1270 ग्राम सफेद धातु
  3. 08 अदद शंखपोला कुल वजन 120 ग्राम
  4. 02 अदद तांबे का तार कुल वजन 350 ग्राम
  5. कुल 4500 ग्राम चिल्लर सिक्के
  6. कुल 1,25,700 रुपये नगद
  7. एक अदद कलाई घड़ी बरंग पीला
  8. 07 अदद डायरी

(अनुमानित मूल्य – लगभग 90 लाख रुपये)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्र0नि0 दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
  2. उ0नि0 विवेक कुमार, चौकी प्रभारी काल भैरव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
  3. उ0नि0 पीयूष कुमार, चौकी प्रभारी अम्बियामंडी, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
  4. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी सप्तसागर, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
  5. उ0नि0 राहुल गुप्ता, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
  6. म0उ0नि0 रोशनी नरवरिया, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
  7. का0 अखिलेश कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
  8. का० शिवम भारती, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी ।
  9. म0का0 अर्चना यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
  10. 10.म0का0 कोमल सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular