HomeUncategorizedथाना कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सिलेंडर की चोरी...

थाना कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सिलेंडर की चोरी में वांछित अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार, सिलेंडर सहित रुपए भी बरामद

यूपी हेड : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक-08.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर मछोदरी पार्क के अन्दर से थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु०अ०सं० 155/2025 धारा 303(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317 (2) BNS से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे 03 अदद चोरी के घरेलू गैस सिलेण्डर बरंग लाल, 540 रुपया नगद बरामद किया गया। तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः-

दिनांक-01.08.2025 को हरतीरथ चौरहे के पास से 04 घरेलु सिलेन्डर का चोरी होना जिसमे मछोदरी पार्क के गेट के पास से 03 अदद चोरी के घरेलू गैस सिलेण्डर बरंग लाल, 540 रुपया नगद बरामद किया गया।

विवरण पूछताछः-

पूछताछ पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि साहव हमे पैसे की जरुरत थी इसलिए दिनाक 01.08.2025 को हरतीरथ चौरहे के पास से घरेलु सिलेन्डर चोरी किया था। जिसको बेचने के लिए हम लोग मच्छोदरी के पास बैठे थे कि आप लोगो ने आकर हमे पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. रितिक जायसवाल पुत्र रोहित जायसवाल निवासी- ए. 50/54 तेलियाना थाना आदमपुर वाराणसी उम्र 21 वर्ष
  2. नवरतन चौहान उर्फ बाडू चौहान पुत्र स्व० करिया चौहान निवासी- के 47/147 कतुआपुरा थाना कोतवाली वाराणसी, उम्र- 20 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्र०नि० दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
  2. उ0नि0 पीयूष कुमार, चौकी प्रभारी अम्बियामंडी, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
  3. उ0नि0 अंकित कुमार सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
  4. उ0नि0 विजय कुमार यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
  5. हे0का0 जितेन्द्र यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
  6. का0 प्रवीण सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
  7. का0 शिवम भारती, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular