चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

चोलापुर में रक्षाबंधन के अवसर पर स्कूल के छात्राओं ने शहर में तैनात एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के जवानों की कलाइयों पर अपने हाथों से बनाई राखियां बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार जताया।
छात्राएं सुंदर राखियां लेकर एनडीआरएफ जवानों के पास पहुंचीं। राखी बांधने के दौरान बच्चियों के चेहरों परखुशी और उत्साह दिखाई दिया। इसके बाद छात्राओं ने जवानों को मिठाई खिलाई और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्राओं ने कहा कि एनडीआरएफ के जवान बाढ़, प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना और अन्य विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद करते हैं। उनके साहस, सेवा और समर्पण के प्रति देश हमेशा सम्मान व्यक्त करता रहेगा।

इस दौरान छात्रों ने जवानों से आशीर्वाद लिया। एनडीआरएफ जवानों ने भी बच्चों के स्नेह को स्वीकार करते हुए उन्हें देशसेवा, अनुशासन, मेहनत और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों और जवानों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात बच्चों और जवानों के लिए भावुक और यादगार रही।



