HomeUncategorizedचोलापुर पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कियाः बहला-फुसलाकर ले जाने वाला...

चोलापुर पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कियाः बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

चोलापुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक 17 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है, जिसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। इस मामले में वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत चोलापुर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। उप-निरीक्षक महेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे चोलापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामपुर के पास से अभियुक्त को धर दबोचा।

घटना के संबंध में वादिनी ने 28 जून 2026 को चोलापुर थाने में अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की थी।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विवेक कुमार पुत्र लल्लन राम, निवासी रौनाखुर्द, थाना चोलापुर, कमिश्नरेट वाराणसी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 0261/2026 धारा 137(2), 87 बी०एन०एस० (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस सफल अभियान में उप-निरीक्षक महेश कुमार जायसवाल, महिला कांस्टेबल मीना देवी और होमगार्ड सुभाष शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अगिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular