HomeUncategorizedघटने लगी गंगा, एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कम हो...

घटने लगी गंगा, एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कम हो रहा जलस्तर

यूपी हेड : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन यादव

वाराणसी: गंगा का जलस्तर घटने लगा है। रविवार को एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में कमी आ रही थी। सुबह आठ बजे जलस्तर 70.1 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर में कमी आने से तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

इस बार मानसून सीजन में गंगा के जलस्तर में कई बार वृद्धि देखने को मिली। इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही थी। जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया था। घाट जलमग्न होने के साथ ही आसपास की कॉलोनियां और ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया। ऐसे में सैकड़ों परिवारों के लोग घरों से पलायन करने को विवश हो गए।

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार की सुबह वाराणसी में गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा था। जलस्तर 70.1 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के साथ ही एनडीआरएफ, जल पुलिस और जिला प्रशासन गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular