चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो : पंकज भाटिया

वाराणसी: वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में सोमवार को निर्माणाधीन होटल परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में स्वीकृत होटल मानचित्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान ताज गंगेस ग्रुप, द थिओसोफिकल सोसाइटी, होटल मोमेंट्स, दयाल बनारस, सेंट्रम होटल और पुलमैन सहित विभिन्न होटल परियोजनाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने संबंधित अधिकारियों और होटल प्रतिनिधियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि निर्माण कार्यों से संबंधित कोई विधिक या तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसकी सूचना तुरंत प्राधिकरण को दी जाए, ताकि उसे प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि वाराणसी जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र में होटल परियोजनाओं का समय पर पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि ये शहर की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, सुरक्षा और मानक अनुपालन का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर नियोजक प्रभात कुमार समेत प्राधिकरण के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।।।



