HomeUncategorizedकाशी में कारोबारी ने खुद को मारी गोली:भाई को फोन करके बोला-...

काशी में कारोबारी ने खुद को मारी गोली:भाई को फोन करके बोला- घर से नीचे आओ, वरना खुद को मार लूंगा; गर्दन में फंसी बुलेट

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी में 52 साल के कपड़ा कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। गुरुवार सुबह 5 बजे वह छोटे भाई के घर पहुंचे। फोन कर कहा- घर से नीचे आओ, वरना खुद को मार लूंगा। भाई के नीचे पहुंचने से पहले ही उन्होंने खुद को गोली मार ली और सड़क पर गिर पड़े।

भाई और परिजन उन्हें तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली उनकी गर्दन में फंसी है। उनका इलाज चल रहा है। घरवालों ने बताया कि विजेंद्र सोनी की इकलौती बेटी की शादी होने वाली है। वह कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। परिजनों के मुताबिक, इसके चलते वह डिप्रेशन में थे। वेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी साफ वजह सामने नहीं आई है। घटना कैंट थाना क्षेत्र की है।

साड़ी की दुकान चलाते हैं कारोबारी

विजेंद्र सोनी कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह तीन भाइयों में मंझले हैं। पांडेयपुर में एक ही बिल्डिंग में तीनों भाइयों की दुकानें हैं। यहां श्रीराम ज्वेलर्स और ऊपर श्रीराम साड़ी घर संचालित होता है।

विजेंद्र की श्री राम साड़ी के नाम से दुकान है। बड़े भाई नरेंद्र सोनी की श्रीराम अलंकार ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी की दुकान है। छोटे भाई जितेंद्र सोनी जय मां दुर्गा नाम से ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। विजेंद्र के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं।
भाई के घर के नीचे खुद को मारी गोली

भाई जितेंद्र ने बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे विजेंद्र टहलने निकले थे। करीब 30 मीटर दूर वह मेरे घर और दुकान के पास पहुंचे। उन्होंने घर के नीचे से मुझे फोन किया और नीचे आने को कहा। सुबह का वक्त था, इसलिए मैंने कहा कि थोड़ी देर में मिलते हैं।

उन्होंने तुरंत नीचे आने को कहा। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मैं दौड़कर नीचे गया तो मेरा भाई सड़क पर पड़ा था। हम लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular