HomeUncategorizedकाशी की दुर्गापूजा में पहली बार विराजेंगे प्रदेश के सबसे ऊंचे खाटू...

काशी की दुर्गापूजा में पहली बार विराजेंगे प्रदेश के सबसे ऊंचे खाटू श्याम, आकार लेने लगे पंडाल

यूपी हेड : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : आशीष कुमार चौबे

वाराणसी: इस बार दुर्गापूजा के अवसर पर काशीवासियों को विशेष अनुभव मिलने वाला है। पहली बार प्रदेश के सबसे ऊंचे खाटू श्याम की प्रतिमा वाराणसी में स्थापित की जाएगी। यह आयोजन सनातन धर्म इंटर कॉलेज में होगा, जहां 25 अगस्त से पंडाल और मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष खाटू श्याम बाबा की भव्य प्रतिमा और विशाल पंडाल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही दुर्गाकुंड में 20 से 26 अगस्त तक संगीत समारोह का भी आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में देशभर से 121 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

दुर्गाकुंड संगीत समारोह समिति के अनुसार, इस दौरान भजन, शास्त्रीय संगीत और लोकगायन की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही 74 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के अंतर्गत काशी की सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया जाएगा। पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र, पद्मश्री रोनू मजूमदार समेत चोटी के कलाकार मां के दरबार में प्रस्तुतियां देंगे। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के चलते श्रद्धालुओं और पर्यटकों में उत्साह का माहौल है।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular