चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
यूपी हेड : अजय लखमानी

वाराणसी। के रहने वाले कफ सिरप कांड के वांटेड शुभम जायसवाल पर वाराणसी पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है। पुलिस ने शुभम पर 25 हजार का इनाम बढाकर 50 हजार कर दिया है। साथ ही शुभम के विदेश भागने की सूचना के बीच वाराणसी पुलिस रेड कार्नर नोटिस को लेकर कवायद शुरू कर चुकी है।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि हमारी और प्रदेश की कई टीमें इस कांड से जुड़े लोगों को लगातार गिरफ्तार कर रही है। अभी तक कुल 50 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जिसमें शुभम का पिता भी शामिल है।

50 हजार का इनामिया हुआ शुभम जायसवाल
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया – कोडीन युक्त कफ सिरप कांड का मास्टरमाइंड और मेन सरगना शुभम जायसवाल लगातार फरार चल रहा है। ऐसे में वाराणसी पुलिस ने उसपर 25 हजार का इनाम रखा था। लेकिन एक महीने में भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ और न ही पकड़ा गया। ऐसे में उसके ऊपर इनाम बढ़ाकर 50000 कर दिया गया है।
जारी हुई लुक आउट नोटिस
मोहित अग्रवाल ने बताया – शुभम पर इनाम के साथ ही साथ लुकआउट नोटिस जारी की गई है। इसके कई साथियों के साथ इसके पिता को भी जेल भेजा जा चुका है। इसकी मोड्स अपरेंडी और किस तरह से तस्करी करता था। इसपर हमारी SIT लगातार काम कर रही है और जल्द ही हम इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेंगे।

रेड कार्नर नोटिस जारी करने का प्रोसेस जारी
शुभम के बाहर होने की सूचना के बीच रेड कार्नर नोटिस जारी करने की मांग तेज हो गई है। ऐसे में मोहित अग्रवाल कहा – हम इसकी भी कवायद कर रहे हैं। यदि शुभम जायसवाल अभी भी बाहर है तो हम उसे विदेश से यहां ने लाएंगे। इस पूरे कांड में जो लोग लिप्त हैं सभी को जेल भेजा जाएगा।



