“
चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन यादव

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान में सिगरा थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है, मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर एनईआर पार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP65 JT 2256) से 17.770 किलो नाजायज गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने मौके से दो तस्करों- आनंद वर्मा निवासी धनंजयपुर वाराणसी और सूर्यभान मौर्य निवासी जमुआ आजमगढ़ को गिरफ्तार किया, पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे दूसरे प्रदेश से गांजा लाकर वाराणसी और आस-पास के क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेचने आते थे। गिरफ्तार आरोपी सूर्यभान मौर्य के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।।।



