चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

मिर्जामुराद के मेंहदीगंज गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने मंगलवार को एथलीट लाजो सरोज को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम उनके कैंप कार्यालय पर हुआ।
लाजो सरोज ने जयपुर में हुई इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने लाजो सरोज को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी।
जिलाध्यक्ष ने लाजो की सफलता पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटी ने अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा का काम किया है। उन्होंने लाजो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, शशिप्रकाश सिंह, उमाशंकर पटेल, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल, प्रताप सोनकर, जतिन कुशवाहा, शिवधनी पटेल, ओपी पटेल, अमित पटेल समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।




