HomeUncategorizedइंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह की त्वरित कार्यवाही से शिक्षक का गुम हुआ...

इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह की त्वरित कार्यवाही से शिक्षक का गुम हुआ बैग आधे घंटे में बरामद, चहुंओर पुलिस की हो रही है प्रशंसा

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया । रसड़ा थाना प्रभारी का पदभार जबसे निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने संभाला है तबसे थाना क्षेत्र रसड़ा में कानून व्यवस्था एकदम चुस्त – दुरुस्त है।
शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ रसड़ा अध्यक्ष बलवंत सिंह ने रसड़ा इंस्पेक्टर से अपने खोये हुए सामान के सम्बन्ध में शिकायत की। शिक्षक के द्वारा बताया गया कि वह घर से स्कूल के लिए निकले। रास्ते में उनका बैग कहीं गिर गया। बैग में सरकारी विभागीय टैबलेट एवं कई आवश्यक कागजात है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर ने कार्यवाही शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह के बेहतर सूझ-बूझ व तेज तर्रार कार्यशैली की वजह से शिकायत प्राप्त होने के आधे घंटे के भीतर ही शिक्षक का खोया हुआ बैग पुलिस ने बरामद कर लिया। कागजी कार्यवाही के बाद बैग को सुरक्षित तरीके से शिक्षक को सुपुर्द कर दिया गया। बैग पाकर शिक्षक का चेहरा खिल उठा। शिक्षक संघ ने इस त्वरित कार्यवाही पर रसड़ा इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही शिक्षक सहित रसड़ा की जनता रसड़ा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular