HomeUncategorizedआशापुर चौराहे पर बड़ी गाड़ियों की एंट्री बंद: एयर शो के लिए...

आशापुर चौराहे पर बड़ी गाड़ियों की एंट्री बंद: एयर शो के लिए अस्थाई थाना बना, लोगों को आवागमन में परेशानी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

भारतीय वायु सेना के 94 साल पूरे होने पर वाराणसी में एयर शो चल रहा है। इसके चलते आशापुर में एक अस्थाई थाना बनाया गया है और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

एयर शो के दौरान आशापुर चौराहे पर भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई है। आसपास की मीट-माट की दुकानें भी बंद कर दी गई हैं, ताकि लड़ाकू विमानों को पक्षियों से कोई दिक्कत न हो।

हजारों लोग आशापुर से सरायमोहना और राजघाट की ओर पैदल या छोटे वाहनों से एयर शो देखने पहुंचे। जो लोग वहां नहीं जा सके, वे अपनी छतों पर खड़े होकर नजारा देखते दिखे।

आशापुर चौराहे पर एसीपी विनय कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी और आशापुर चौकी प्रभारी दीक्षा पांडे अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। एसीपी ने पुलिसकर्मियों को एयर शो देखने जा रहे लोगों से शालीनता से पेश आने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular