ब्यूरो रिपोर्ट : NEWS HACK 24

रतनपुरा (मऊ)। रतनपुरा कस्बे के सदर बाजार स्थित आदर्श बाल दुर्गा पूजन समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस 23 अक्टूबर को निकाला जाएगा। जुलूस में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
प्रतिमा विसर्जन जुलूस को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन होगा। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
उक्त जानकारी समिति के व्यवस्थापक विनोद कुमार गुप्त ने दी।



