ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। श्री बाला जी यशोदा कुंवर अर्जुन विद्यापीठ में विद्यालय का आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीना सिंह (पत्नी श्री अजय सिंह, गोरखपुर) रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर लाइब्रेरी का औपचारिक उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन के साथ ही विद्यालय तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा की ओर अग्रसर हुआ है। उद्घाटन के पश्चात अपने उद्बोधन में श्रीमती मीना सिंह ने कहा कि “आज का युग डिजिटल प्रगति का युग है। शिक्षा अब सिर्फ पुस्तकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि तकनीक के माध्यम से विश्वस्तर की जानकारी अब हर बच्चे की पहुँच में है। इस डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से हमारे विद्यार्थी अधिक सशक्त, सक्षम और प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। यही सुविधा उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगी।”

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “ज्ञान ही जीवन का सबसे बड़ा प्रकाश है। आप सभी इस डिजिटल लाइब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग करें, अपनी क्षमताओं को पहचानें और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में हर दिन एक नया कदम बढ़ाएँ।” विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस डिजिटल लाइब्रेरी में

ई-बुक्स,डिजिटल नोट्स,प्रतियोगी परीक्षा सामग्री,ऑनलाइन अध्ययन मॉड्यूल और शैक्षिक वीडियो आदि उपलब्ध कराए गए हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की तरफ से प्रबंधक अर्जुन जी ने मुख्य अतिथि श्रीमती मीना सिंह का सम्मान किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।




