HomeUncategorizedआई लव मोहम्मद वाला जुलूस निकालने पर आठ अभियुक को सिगरा पुलिस...

आई लव मोहम्मद वाला जुलूस निकालने पर आठ अभियुक को सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। सिगरा थाना लल्लापुरा मय हमराह फैण्टम 30 के कर्म गण के देखभाल चौकी क्षेत्र लल्लापुरा में भ्रमणशील थे कि ज्ञात हुआ कि चौकी क्षेत्र लल्लापुरा के रहने वाले मुस्लिम सम्प्रदाय के 15-20 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा । LOVE MOHAMMAD लिखा हुआ बैनर/पोस्टर तथा डीजे बजाकर आवागमन को बाधित कर नारे बाजी करते हुए जुलूस निकाला जा रहा है। जिससे आम जन मानस को काफी समस्या का सामना करना पड़ा तथा इस जुलूस को निकालने को लेकर स्थानीय लोगों में काफी भय एवं आक्रोश व्याप्त है। मुस्लिम सम्प्रदाय के अज्ञात लोगों द्वारा इस प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत कर दूसरे सम्प्रदाय के लोगों में अपना दबदबा व वर्चस्व कायम कराने हेतु जानबूझकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने व अराजकता फैलाने का कार्य किया गया। उक्त घटना का फुटेज व वीडियो दिनांक 22.09.2025 को प्राप्त हुआ है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि जुलूस मे शामिल मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा जानबूझकर सम्प्रादायिक माहौल खराब करने को लेकर ऐसे कृत्य किये गये है जिससे क्षेत्र में अराजकता फैल सके तथा सम्प्रदायिक विवाद उत्पन्न हो सके। जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर मु०अ०स०-0366/2025 धारा 299/196 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे चौकी प्रभारी लल्लापुरा थाना सिगरा उ0नि0 दुर्गा प्रसाद थाना सिगरा हे0का0 धीरेन्द्र दीक्षित थाना सिगरा का0 नरेन्द्र कुमार थाना सिगरा का0 विकास कुमार थाना सिगरा मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular