HomeUncategorizedदशहरा मैदान में हाई मास्ट लाइट का भूमि पूजन: पिछले कई सालों...

दशहरा मैदान में हाई मास्ट लाइट का भूमि पूजन: पिछले कई सालों से अंधेरे में होता था रावण दहन, अब मिलेगी रोशनी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

नगर निगम वार्ड संख्या 3 फुलवरिया के सरैया गांव में दशहरा मैदान में हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया।

पिछले कई सालों से यहां रावण दहन का कार्यक्रम अंधेरे में होता था। क्षेत्रीय पार्षद मन्नू कन्नौजिया और पार्षद प्रतिनिधि सुनील कन्नौजिया ने यह भूमि पूजन किया।

क्षेत्रीय लोगों ने इस समस्या को कई बार उठाया था और विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी थी। दशहरा मैदान पानी टंकी के बगल में है, जहां हर साल रावण दहन के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जाती है। लेकिन, यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी थी।

पार्षद प्रतिनिधि सुनील कन्नौजिया ने बताया कि शिकायतें मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की गई। अब जल्द ही हाई मास्ट लाइट लगाकर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।

इससे आने वाले सालों में रावण दहन के कार्यक्रम में कोई असुविधा नहीं होगी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह, पिंटू यादव, विजय गौड़, अमित सिंह, नागेंद्र यादव, सुमित शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular