चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

वाराणसी में गंगा किनारे वायु सेना के एयरशो में भाजपा विधायकों के फोटो लगे पास जारी होने का कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस नेताओं ने विधायकों के फोटो लगाकर घाटों का नाम लिखने पर आपत्ति जताई है।
आपत्ति के बाद पास वितरण नहीं रुकने और कोई कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस थाने पर दस्तक दी है। विधायकों के खिलाफ केस दर्ज कराने कांग्रेस नेता शनिवार शाम शहर कोतवाली पहुंचे।
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने तहरीर देकर कार्रवाई की बात कही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा के विधायकों और नेताओं ने सेना के नाम का दुरुपयोग किया और एयरशो का फर्जी पास जारी करने का दुस्साहस किया।
घाट पर एयरशो देखने के विधायकों ने पास जारी किए थे, उसमें घाटों के नाम लिखकर आमजनता के लिए भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर दी, वहीं लोगों को परेशानी भी हुई। विधायकों के पास जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह से असंवैधानिक है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा विधायकों पर केस दर्ज करने की मांग की।




